उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेलों में सभी 103 पदक विजेता एक स्थान पर जुटेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग इन खिलाड़ियों के लिए महाभोज का आयोजन कराने जा रहा है। यहां सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एक दूसरे को जानने का भी मौका भी मिलेगा। खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को नगद धनराशि व अन्य सरकारी घोषणाओं को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सात जिलों के 12 शहरों में किया गया था। इन खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों का शतक लगाया था।
पदक तालिका पर सातवें स्थान पर रहा उत्तराखंड
24 स्वर्ण समेत कुल 103 पदकों के साथ उत्तराखंड पदक तालिका पर सातवें स्थान पर रहा। यह उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। राष्ट्रीय खेलों के लिए कोई खेल गांव नहीं बनाया गया था। यही कारण भी रहा कि अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी एक दूसरे से परिचित नहीं हुए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि जल्द ही सभी पदक विजेताओं के लिए एक महाभोज का आयोजन किया जाएगा। जहां उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पदक विजेताओं के लिए जो भी घोषणाएं की गई थी उनके क्रियान्वयन में दूरी नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खिलाड़ियों को मिलने वाले नगद इनाम की धनराशि और स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट आफ टर्न सरकारी नौकरी देने की जो घोषणा की थी, उन पर अमल करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए।
राष्ट्रीय खेलों के बाद सीएम आवास पहुंचा मौली
देहरादून: राज्य में हुए 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा शुभंकर मौली खेलों के समापन के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री ने मौली का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान मौली की सक्रियता ने सबका दिल जीतने का कार्य किया। राज्य पक्षी मोनाल की विशिष्टता से देशभर के लोग परिचित हुए। राष्ट्रीय खेलों में मौली चर्चा का केंद्र रहा था। हर कोई मौली के साथ तस्वीर लेने के लिए उत्सुक रहा। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मौली के पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को देवभूमि और वीर भूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में भी नई पहचान दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेलों की अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विकास हुआ है। नई खेल नीति और सुविधाओं के विकास के परिणाम स्वरूप राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 103 पदक हासिल किए और शीर्ष सात राज्यों में शामिल हुए।
37 वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड 25 वें स्थान पर था। उत्तराखंड में हुए 38 वें राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स, ई-वेस्ट से बनाए गए मेडल और पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम से पौधरोपण के लिए भी याद किया जाएगा।
You may also like
-
उत्तरकाशी: पापड़गाड़ में फिर धंसा गंगोत्री हाईवे, तेजी से चौड़ी होती गई दरार, क्यार्क गांव पर मंडराया खतरा
-
श्रीनगर बेस अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, पहाड़ के मरीजों को बड़ी राहत
-
हरिद्वार में कार में छिपकर बैठा था 7 फीट लंबा रेड स्नेक, मचा हड़कंप
-
गणेश गोदियाल ने ली कांग्रेस की बूथ-ब्लॉक और मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक, बांकीपुर और दतिया में बीजेपी की हार से दिखे उत्साहित
-
आस्था, तप, संयम का महासंगम: पौराणिक काल से ड्रोन युग तक कितनी बदली कांवड़ यात्रा? जानें पैदल कांवड़ क्यों मानी जाती है श्रेष्ठ