मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुलाकात की। नई दिल्ली में उत्तराखंड सदन में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें नए दायित्व के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री हमेशा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनका प्रशासनिक अनुभव व जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के विकास में सहायक साबित होगा। उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने भी मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य में भाजपा को मिली जीत पर शुभकामनाएं दीं।
You may also like
-
गंभीर बीमारी के बावजूद ट्रांसफर से अधिकारी की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस
-
हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला?
-
भागीरथी कैचमेंट क्षेत्र के जंगलों में पुनर्जीवन संकट! 22 फीसदी प्रजातियों की अगली पीढ़ी गायब, स्टडी रिपोर्ट
-
नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले थे- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर का खुलासा
-
रूसी लैब में कर्मचारी की मौत पर WHO ने मांगी जानकारी, प्लेग की आशंका, खतरे का अभी पता नहीं