श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय के पास एंबुलेंस बिना चालक के दौड़ पड़ी. जिससे लोगों में हड़कंप मच गया.![]()
पौड़ी: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है. बढ़ते यातायात के बीच इस मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं भी लगातार सामने आती रहती हैं. इसी क्रम में गुरुवार को श्रीनगर के श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय की पुरानी मोर्चरी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार, एक एंबुलेंस चालक के वाहन से उतरने के बाद अचानक सड़क पर आगे बढ़ गई. बेकाबू एंबुलेंस ने वहां खड़े तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है. राहत की बात यह रही कि उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रहे किसी यात्री वाहन से एंबुलेंस की टक्कर नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है. श्रीकोट स्थित बेस चिकित्सालय की पुरानी मोर्चरी के पास गुरुवार एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक एंबुलेंस चालक के नीचे उतरने के बाद अचानक बिना चालक के ही आगे बढ़ गई. बेकाबू एंबुलेंस ने रास्ते में खड़े तीन वाहनों और एक मकान की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
You may also like
-
बदरीनाथ एनएच के शराब ठेके पर खूनी विवाद, स्थानीय निवासी पर जानलेवा हमला, धरने पर बैठीं महिलाएं
-
पिथौरागढ़ में बाढ़ में बहा 170 फीट लंबा बैली ब्रिज, चीन सीमा से संपर्क कटा, धारचूला-तवाघाट-गुंजी मार्ग बंद किया गया
-
हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, पूर्व पीए के ठिकानों से नकदी-ज्वेलरी बरामदगी के बाद लिया फैसला
-
3.5 लाख खिलाड़ियों का डाटा चोरी मामला, खेल विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा, सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने लगाया ये आरोप
-
14 या 15 सितंबर? कब है गणेश चतुर्थी? जानें मूर्ति स्थापना का सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त