मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा व्यवस्था की नियमित रूप से मानीटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से यात्रा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आनलाइन पंजीकरण को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में चारधाम यात्रा और अधिक बढऩे वाली है। ऐसे में चारधाम, कांवड़, पूर्णागिरि सहित प्रदेश में होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन के दृष्टिगत यात्रा प्राधिकरण के संबंध में भी विचार किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को चारधाम के दर्शन करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें श्रद्धालुओं का सहभागी बनकर यात्रा संपन्न करवानी है। उन्होंने यात्रा को लेकर अधिकारियों को चौबीस घंटे अलर्ट मोड में रहने, होल्डिंग वाले स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालयों की संख्या बढ़ाने, भीड़ बढऩे पर वाहनों की निकासी को वैकल्पिक मार्गों पर विचार करने, यात्रा मार्गों पर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
छुट्टियों के दृष्टिगत भी करें तैयारी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्राउंड पर जाकर श्रद्धालुओं से फीडबैक लेने को भी कहा, ताकि समय रहते छोटी-छोटी कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने आगामी छुट्टियों व वीकेंड के दृष्टिगत भी सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली व उत्तरकाशी के जिला प्रशासन को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। इस अवसर पर चमोली के डीएम हिमांशु खुराना और उत्तरकाशी के डीएम डा मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रा से संबंधित जानकारियां दीं। बैठक से मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अरविंद ह्यांकी, मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय समेत विभिन्न जिलों के डीएम जुड़े।
You may also like
-
गंभीर बीमारी के बावजूद ट्रांसफर से अधिकारी की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस
-
हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला?
-
भागीरथी कैचमेंट क्षेत्र के जंगलों में पुनर्जीवन संकट! 22 फीसदी प्रजातियों की अगली पीढ़ी गायब, स्टडी रिपोर्ट
-
नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले थे- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर का खुलासा
-
रूसी लैब में कर्मचारी की मौत पर WHO ने मांगी जानकारी, प्लेग की आशंका, खतरे का अभी पता नहीं