बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आमने-सामने आ गए हैं.![]()
देहरादून: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विवाद के बीच बदरीनाथ धाम में कथित अनियमितताओं पर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है.बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस मामले में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है, साथ ही कहा है कि गणेश गोदियाल का समिति में लंबा कार्यकाल रहा है इस दौरान उन्होंने कई कारगुजारियों को अंजाम दिया है. जिसके बाद गणेश गोदियाल ने भी चढ़ावा चोरी मामले पर हेमंत द्विवेदी के आरोपों का जवाब देने की चुनौती को स्वीकार किया है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वो हेमंत द्विवेदी का देहरादून के प्रेस क्लब में इंतजार करेंगे. गणेश गोदियाल ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी प्रकरण में संलिप्त वर्तमान में मंदिर समिति के अध्यक्ष के निजी सहायक रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट आरोप है कि मंदिर समिति के अध्यक्ष ने देहरादून कार्यालय के लिए तैनात इस निजी सहायक को अपने साथ अटैच किया, और फिर उसके बाद उसे अटैच करके बदरीनाथ मंदिर तक ले गए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सहायक को बदरीनाथ में चढ़ायी गई चढ़ावा की राशि को गिनने के काम पर लगाया गया था.
इस आरोप से मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष बच नहीं सकते हैं. गोदियाल ने कहा कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष ने उन पर ऐसे तमाम आरोप लगाए , जिस समय वह मंदिर समिति के अध्यक्ष हुआ करते थे. उन्होंने समिति के वर्तमान अध्यक्ष की ओर से उन पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है. कहा कि समिति के अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि इस पूरे मामले पर गोदियाल सार्वजनिक जगह पर आकर उनसे डिबेट करें. इसलिए वह समिति के अध्यक्ष की चुनौती को स्वीकार करते हैं, और आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस क्लब में उनके आरोपों का जवाब देने के लिए उपलब्ध रहेंगे.
जानिए पूरा मामला: इस पूरे मामले का भैरव सेना के संस्थापक संदीप खत्री ने सबसे पहले खुलासा किया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि बदरीनाथ मंदिर में भक्तों द्वारा दिए गए दान की चोरी हो रही है. संदीप खत्री के आरोपों के बाद उत्तराखंड में सियासी पारा चढ़ गया. मामले के सामने आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चार सदस्य जांच समिति का गठन किया था.
वहीं मामला सुर्खियों में आया तो प्रदेश सरकार ने भी तीन सदस्य उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दी. वहीं बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोप में बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया. साथ ही उस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया. जिसके बाद बीते दिन प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
You may also like
-
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण प्रकरण, खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, राज्यसभा में किया वादा दिलाया याद
-
नेपाल की तबाही के बाद उत्तराखंड के नदी किनारे बसे शहरों पर सवाल! जानिए फ्लड प्लेन मैपिंग की स्थिति
-
उत्तराखंड में बीजेपी नेता का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख, जानिए क्या कहा
-
उत्तराखंड में प्लास्टिक वेस्ट डंपिंग जोन का बनेगा मैप, पहली बार सैटेलाइट से पता चलेगा संवेदनशील क्षेत्र
-
चीन सीमा से सटी दारमा घाटी में लैंडस्लाइड का हाई रिस्क, 9% क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील, जोखिम क्षेत्र में 58 फीसदी आबादी