दो अप्रैल को रिक्त हो रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। ऐसे में उनका राज्यसभा जाना तय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वर्तमान में राज्यसभा की इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने भट्ट को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यसभा की रिक्त हो रही सीट के चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी नियत है।
ऐसे में इस सीट के लिए भाजपा किसे प्रत्याशी बनाती है, इसे लेकर सभी की नजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर बनी हुई थी। पार्टी ने रविवार को उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की, उसमें महेंद्र भट्ट का नाम शामिल होने के साथ ही प्रत्याशी को लेकर बना ऊहापोह समाप्त हो गया। भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके अब तक के कार्यकाल में राज्य में हुए चुनावों में पार्टी ने जीत का परचम लहराया।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन