दो अप्रैल को रिक्त हो रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। राज्य की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 47 है। ऐसे में उनका राज्यसभा जाना तय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वर्तमान में राज्यसभा की इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने भट्ट को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यसभा की रिक्त हो रही सीट के चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी नियत है।
ऐसे में इस सीट के लिए भाजपा किसे प्रत्याशी बनाती है, इसे लेकर सभी की नजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर बनी हुई थी। पार्टी ने रविवार को उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से रिक्त हो रही राज्यसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की, उसमें महेंद्र भट्ट का नाम शामिल होने के साथ ही प्रत्याशी को लेकर बना ऊहापोह समाप्त हो गया। भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके अब तक के कार्यकाल में राज्य में हुए चुनावों में पार्टी ने जीत का परचम लहराया।
You may also like
-
संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- विकसित भारत बनाने के लिए संविधान हमें गाइड करता रहेगा
-
उत्तराखंड में चली तबादला एक्सप्रेस, 12 IAS, 17 IPS समेत 34 अफसरों के ट्रांसफर, 6 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान
-
हरिद्वार पुलिस विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टरों के तबादले, 81 दारोगा भी ट्रांसफर, कई को मिली कोतवाल की जिम्मेदारी
-
देहरादून के कालसी में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी जीप, 2 की मौत 5 लोग घायल
-
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर में हुई 12 लाख की लूट का 36 घंटे में खुलासा, 3 गिरफ्तार, केयरटेकर निकला मास्टरमाइंड