उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उच्च सदन में देवभूमि की मजबूत आवाज बनकर केंद्र से आती विकास की धारा की गति को तीव्र करने का प्रयास करेंगे।
‘जनता के सपनों को पूरा करने का करेंगे प्रयास’
महेंद्र भट्ट ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की उम्मीदों एवं प्रदेश की जनता के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की विकास की योजनाओं को मैदान से लेकर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।
‘केंद्र सरकार के विकास कार्यों को बढ़ाना है लक्ष्य’
महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि वासियों की विकास के प्रति आकांक्षा को देश के उच्च सदन में स्वर देकर उसे साकार कराने का काम करेंगे। केंद्र सरकार के विकास कार्यों को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में राज्य में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही केंद्र के विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को क्षेत्र में लाने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की नीति को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
You may also like
-
‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद
-
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ, ताजा की बचपन की यादें, जानिए क्या कहा
-
अमित शाह ने पंजाब में अकाली दल-बीजेपी के गठबंधन का ऐलान किया, बोले-यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा
-
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच पूरी, शासन को सौंपी 300 पन्नों की रिपोर्ट, जानें चौंकाने वाले खुलासे
-
भारत में लॉन्च हुई नई Honda CB500 मोटरसाइकिल, कीमत 2.75 लाख रुपये, जानें फीचर्स