पुलिस और एसडीआरएफ टीम शक्ति नहर में गिरी कार के चालक की तलाश में जुटी. जबकि कार को बरामद कर लिया गया है.
विकासनगर: डाकपत्थर से हर्बटपुर की ओर जा रही एक कार मंगलवार देर रात शक्तिनहर में समा गई थी. हादसे के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया. बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुची और सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया और शाम को इंटेक के समीप से क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. लेकिन अभी तक कार चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है. जिसकी तलाश में सर्च अभियान जारी है. वहीं घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और उन्हें अनहोनी की चिंता सता रही है.
मंगलवार देर रात्रि को कार डाकपत्थर से हर्बटपुर की ओर जा रही थी, पुल नंबर एक के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर मे जा गिरी. आसपास से गुजर रहे लोगों ने नहर में कार की लाइट देखी तो पुलिस को सूचना दी. विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची. लेकिन कार तब तक नहर में समा गई थी. एसडीआरएफ और जल पुलिस द्वारा रात में तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन नहर का पानी बरसात के कारण गंदा होने के कारण कार का कुछ पता नहीं चल सका. बुधवार को पुलिस और एसडीआरएफ ने दोबारा सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन कार और कार चालक का कोई सुराग नहीं चला. बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ भी मौके पर पंहुची और सघन सर्चिंग की इस दौरान इंटेक के समीप से कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया.
बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाईं ने बताया कि इसी तिथि को रात्रि में आयुष पुंडीर नीरज पुंडीर निवासी यमुना कॉलोनी विकासनगर ने चौकी बाजार विकासनगर आकर सूचना दी कि उसका भाई रजत पुंडीर पुत्र नीरज पुंडीर निवासी यमुना कालोनी डाकपत्थर से गुमशुदा है, जिसके पास KIA SONET कार है. एसडीआरएफ जल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्चिंग अभियान चलाया गया और संबंधित विभाग से संर्पक कर शक्तिनहर का पानी कम करवाकर सर्च अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 20 अगस्त शाम 7 बजे कार वाहन को ढकरानी इंटेक से बरामद किया गया. वाहन स्वामी की पहचान रजत पुंडीर पुत्र नीरज पुंडीर निवासी यमुना कॉलोनी डाकपत्थर विकासनगर के रूप में हुई है. वाहन स्वामी की तलाश की जा रही है, सर्चिंग अभियान जारी है.
You may also like
-
बरसात ने छीना सिल्लासौड़ का रास्ता, सालभर बाद भी नहीं सुधरे हालात, जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे
-
उत्तराखंड के जंगलों में उपलब्ध पानी का पहली बार जुटाया गया डाटा, 3 साल में लबालब हुई जंगलों की वाटर बॉडी
-
उत्तराखंड के जंगलों में उपलब्ध पानी का पहली बार जुटाया गया डाटा, 3 साल में लबालब हुई जंगलों की वाटर बॉडी
-
उत्तराखंड में केंद्र से मंजूरी के बाद शुरू होंगे कई प्रोजेक्ट्स! अब भी 400 रोड्स की स्वीकृति का इंतजार
-
NEET UG 2026: पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट में 22,342 तक मिला MBBS सीट, AIIMS में सबसे नीचे रेवाड़ी 3948 पर