प्रदेश में तीन नए कानूनों के लागू होने के बाद अब कार्मिकों को इन्हीं के अनुसार प्रशिक्षित करने की तैयारी चल रही है। कार्मिकों को कानून के बारे में प्रशिक्षण तो दे दिया गया है, लेकिन अब अपराधों की विवेचना और पैरवी तक की प्रक्रिया के संबंध में अपनाई जाने वाली नई तकनीकों से कार्मिकों को जानकारी देने की तैयारी है। इसके लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
नए उपकरण व वाहन खरीदे जा रहे
प्रदेश में तीन नए कानून लागू होने के बाद से ही इनके अनुसार विवेचना और पैरवी करने तक के लिए तैयारी तेजी से चल रही है। नए कानूनों के प्रविधानों के संबंध में पुलिस कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब इनके लिए नए उपकरण व वाहन खरीदे जा रहे हैं। नए कानूनों के लिए नए मोबाइल एप्लीकेशन और आनलाइन प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं। विवेचना से लेकर मामलों की पैरवी तक के लिए वेब एप बनाया जाना प्रस्तावित है, जिस पर इन दिनों कार्य चल रहा है। नए कानूनों के हिसाब से विवेचन सही प्रकार से हो, इसके लिए विवेचना से लेकर पैरवी तक में जुटे सभी कार्मिकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है।
कार्मिकों को कामन प्लेटफार्म पर सही प्रकार से प्रशिक्षण देने के लिए पुलिस मुख्यालय सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। यहां विशेषज्ञ इन कार्मिकों को जांच से लेकर पैरवी व सुनवाई तक के लिए अपनाई जा रही नई तकनीकों के संबंध में जानकारी देने के साथ ही प्रशिक्षित भी करेंगे।
You may also like
-
हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, एक्सीडेंट करने वाले युवक ने होमगार्ड का अंगूठा काटा
-
यूजीसी रोलबैक के नारों से गूंजा लक्सर, वक्ता बोले- कानून का मकसद न्याय होना चाहिए, डर नहीं, आरक्षण का ऑडिट हो
-
हरीश रावत की यात्रा-रोड शो से कांग्रेस प्रभारी नाराज, कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम रोकने को कहा
-
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, अस्पताल के बाहर 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटकर अलग
-
13 साल की खिलाड़ी बनी एशियन गेम्स 2026 की ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, 24 लाख रुपये मिला इनाम