मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण अभियान – 2024 के तहत जल उत्सव कार्यक्रम में कालूवाला में सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। इससे पूर्व प्रसिद्ध सिद्ध पीठ कालू सिद्ध मंदिर में माथा टेका। कालूवाला में पूर्ण हुई इस सिंचाई योजना में सौंग नदी पर कालूवाला- जौलीग्रांट सिंचाई नहर के हेड का निर्माण एवं नहर की मरम्मत कार्य लगभग 3.80 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। इस हेड निर्माण के पश्चात विभिन्न गांव की लगभग 1800 बीघा कृषि भूमि को सिंचाई के लिए भरपूर पानी 12 महीने उपलब्ध हो पाएगा। इससे पूर्व स्थायी हेड न होने से यहां हर वर्ष अस्थाई व्यवस्था करनी पड़ती थी। जो की बरसात में नदी के तेज बहाव में बह जाती थी। जिससे बरसात में नदी का तल नहर से नीचा हो जाता था, जिसके चलते गर्मियों में खेतों में बमुश्किल ही पानी पहुंचता था। परंतु अब स्थाई समाधान हो जाने के बाद सैकड़ों किसानों को इससे सीधा लाभ मिलेगा और उनकी फसलों को सौंग नदी से पर्याप्त मात्रा में पानी खेतों की सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने इस योजना का लोकार्पण करते हुए किसानों को सौगात दी है।
You may also like
-
कैंची धाम के पास भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के पर्यटकों की कार, 1 की मौत, 4 घायल
-
26 साल बाद भी आंदोलनकारियों के हक अधूरे, धामी सरकार की कैबिनेट कमेटी से जगी उम्मीद, विपक्ष ने उठाए सवाल
-
‘मैं सीएम की रेस से बाहर, पहला मकसद 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाना’ हरीश रावत
-
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत
-
रानीखेत के गनियाद्योली में डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो वाहन जले