उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिल रही है। जिससे पारा भी तेजी से चढ़ रहा है। दून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
हालांकि, आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। दून में शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। दिन में तेज धूप में पारे में भी इजाफा हुआ और गर्माहट महसूस की गई।
कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा
पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन में ठंड कम हो गई है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य है और पाले के कारण रात को ठंडक है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। हालांकि, आज मौसम करवट बदल सकता है।
आज यहां होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा-बौछारें भी पड़ सकती हैं। जिससे पारे में भी गिरावट आ सकती है। इसके बाद आगामी तीन फरवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा