मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के लिए 52.82 करोड़ रुपये के कार्यों को वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा यमुनोत्री के अंतर्गत विकासखंड नौगांव में क्वलगांव व झुमराड़ा मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण के लिए 3.29 करोड़ स्वीकृत किए हैं। विधानसभा क्षेत्र पुरोला में नौगांव व सयूरी मोटर मार्ग को 4.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने अल्मोड़ा में विकास भवन से मेडिकल कालेज अल्मोड़ा तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व सुधारीकरण के लिए 8.30 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।
बनभूलपुरा से हटाए गए अवैध अतिक्रमण की भूमि पर बनेगा थाना
मुख्यमंत्री धामी ने बनभूलपुरा से हटाए गए अवैध अतिक्रमण की भूमि पर थाना बनभूलपुरा का निर्माण करने को 3.90 करोड़, चंपावत में थाना बनबसा के लिए नवीन भवन के निर्माण को 4.22 लाख, राजकीय पालीटेक्निक में निर्माण कार्यों को 5.93 लाख की स्वीकृति दी है।
हाथीबड़कला पेयजल योजना के लिए 6.19 करोड़
उन्होंने चमोली में गोपेश्वर में मायापुर पेयजल योजना के कार्यों को 4.15 लाख और देहरादून के नया गांव हाथीबड़कला पेयजल योजना के लिए 6.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत रुद्रपुर में हरिचांद-गुरुचांद बंग में सामुदायिक भवन निर्माण को 42 लाख, पिथौरागढ़ की ग्राम पंचायत देवताल गांव सिबोला के चटकेश्वर महादेव मंदिर मेला स्थल व प्राचीन शिव मंदिर के सुंदरीकरण को 1.03 करोड़, चंपावत के हनुमान मंदिर मेला स्थल, लधौली ऐडी मेला स्थल, कालू खाण एवं फुटलिंग मेला स्थल के सुंदरीकरण को 83.61 लाख व डीडीहाट की ग्राम पंचायत भंडारी गांव में जनमिलन केंद्र के निर्माण को 55 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने राजकीय नर्सिंग संस्थान, कोटगी, रुद्रप्रयाग में आवासीय भवनों के अतिरिक्त विद्युत व जलापूर्ति, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर टैंक, सोलर हीटर, सीवर आदि की व्यवस्था के लिए 7.91 करोड़, डीडीहाट के लछैर महाकाली मंदिर के जीर्णोंदार को 80.39 लाख तथा देवीधुरा चंपावत में मुख्य बाजार से महाविद्यालय तक की सड़क में इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए 56.30 लाख की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा