उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुरुवार को प्रदेश की बागडोर संभालते तीन साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 4 जुलाई 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है। राज्य के सीएम के तौर पर तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही प्रदेश के विकास के लिए अपने दृढ़ संकल्पों को भी दोहराया है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए अपने एक पोस्ट में लिखा कि आप सभी के स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में आज 3 वर्ष पूर्ण हुए हैं। जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप इन वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य किया है और आगे भी इसी प्रकार प्रदेशवासियों के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। आइए हम सभी मिलकर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में सहभागी बनें। एक बार पुनः आप सभी का कोटि-कोटि आभार!
जय हिन्द, जय उत्तराखण्ड
प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री हैं धामी
गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड विधानसभा में चंपावत विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और इससे पहले 2012 से 2022 तक वे खटीमा से विधायक थे। धामी प्रदेश के 10वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
You may also like
-
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
-
उत्तराखंड में आया भूकंप: चमोली जिला रहा केंद्र, हिमाचल से लेकर दिल्ली-NCR तक असर
-
आलाकमान से नाराज या सत्ता के लिए लड़ाई, जानें संगठन से उलट ‘हरदा’ की यात्रा के असली मायने
-
लैंड फ्रॉड के लिए जिंदा को दिखाया मृत, श्मशान घाट से बनवा ली फर्जी रसीद, कॉलेज मालिक के बेटे, पत्नी समेत 3 पर मुकदमा
-
मोहब्बेवाला में फिर हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की बस को मारी टक्कर, 5 सिपाहियों समेत 8 लोग घायल