मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में गढ़वाली फिल्म रिखुली का शुभारंभ किया। उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों को शुभकामना देते हुए कहा कि फिल्में समाज को दिशा देने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का भी कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। राज्य में फिल्मकारों को सुविधा प्रदान करने के लिए उनके हित में कई निर्णय लिए गए हैं।
फिल्मांकन के लिए उत्तराखंड एक डेस्टिनेशन
सीएम धामी ने कहा कि फिल्मांकन के लिए पूरा उत्तराखंड एक डेस्टिनेशन है। फिल्म रिखुली प्रदेश की लोक परंपराओं और मान्यताओं से युवा पीढ़ी को परिचित कराने का सार्थक प्रयास है।
हमें अपनी संस्कृति से जुड़े रहना चाहिए
सीएम धामी ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, परिवेश एवं पूर्वजों द्वारा दिए गए संस्कारों से जुड़ा रहना होगा। इस दौरान फिल्म निर्देशक जगत किशोर गैरोला के साथ ही सचिव दीपक गैरोला, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि, अभिनेता हेमंत पांडे, गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी व फिल्म से जुड़े कलाकार उपस्थित थे।
You may also like
-
शराब के नशे में धुत था ड्राइवर, 55 किलोमीटर तक बस दौड़ाता रहा, पुलिस ने बचाई 28 चारधाम यात्रियों की जान
-
16 दिन से लापता वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र का शव गोमती नदी के किनारे मिला, बागेश्वर में शोक की लहर, पुलिस आज करेगी खुलासा
-
केदारताल में लापता ट्रेकर्स का सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन 6वें दिन भी जारी, लखनऊ की दो बहनें भी हैं लापता, कई चोटियां कर चुकी फतह
-
कुंभ से पहले सनातन संस्कृति के रंगों में सज रहा हरिद्वार, देवी देवताओं और ऋषि मुनियों की तस्वीरें कर रही मोहित
-
श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम! अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध ब्लास्ट, ट्रेन गुजरने के बाद हुआ धमाका, 4 ट्रेनें रद्द