चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मुंबई पहुंचे। मुंबई में उत्तराखंड सीएम ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आने का आमंत्रण दिया। धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। सोमवार को धामी ने मुबंई में जुहू बीच पर सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने उन्हें केदारखंड व मानसखंड की यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री धामी ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू (यूसीसी) करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की।
You may also like
-
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
-
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
-
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
-
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
-
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें