मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण किया और एडीजी स्तर के अधिकारियों से केसों की प्रगति के बारे पूछा। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से सचिवालय की ओर निकले मुख्यमंत्री अचानक से पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। मुख्यमंत्री के अचानक मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के होश उड़ गए। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया है व वहां की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया।
किसी भी रूप में बिगड़ना नहीं चाहिए देवभूमि का स्वरूप
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी रूप में बिगड़ना नहीं चाहिए, इसके हम लिए प्रतिबद्ध हैं। जनसांख्यिकी बदलाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर जल्द सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। पुलिस व गृह मंत्रालय इस पर काम करेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई तब तक चलेगी जब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती। आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर सख्ती से करवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के लिए अच्छे आवास बने, ट्रेनिंग समय-समय पर अच्छी हो, अधिकारी थानों में जाकर व्यवस्थाओं को देखें। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं। डीजीपी को आदेशित किया गया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए व यातायात व्यवस्था ठीक की जाए। आने वाले समय मे पुलिस अच्छा काम करेगी।
You may also like
-
इंश्योरेंस मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड को लेकर सीएम धामी से चर्चा के बाद होगा फैसला
-
रुद्रपुर में चौंकाने वाला मामला, एक नंबर की दो कारें, चेसिस नंबर भी सेम, आधार में भी खेल! ARTO हैरान
-
वनाग्नि के लिए सिर्फ जलवायु परिवर्तन ही नहीं जिम्मेदार, अध्ययन ने बताई ब्रिटिश काल के वन प्रबंधन की खामियां
-
मौत को हरा जिंदगी की जंग जीती ‘मालिनी’, अब करती है अठखेलियां, जानिए इस हथिनी की कहानी
-
97 दिन से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ के दो भाई, सीएम धामी के प्रयास से सकुशल लौटे घर