मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य हमेशा से देश दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। अब प्रदेश वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी खास पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए एक विस्तृत नीति बनाने पर कार्य कर रही है, जिसके परिणाम शीघ्र सामने आएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा के अनुरूप उत्तराखंड जल्द ही वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में नंबर एक बनेगा।
प्री वेडिंग शूट के लिए प्राथमिकता
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के प्रमुख वेडिंग प्लानर के साथ वर्चुअल बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण स्थल हैं, जिनमें फिल्मों की शूटिंग और प्री वेडिंग शूट के लिए प्राथमिकता दी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों से शादियों के लिए विदेश जाने के स्थान पर उत्तराखंड आने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सैकड़ों उपयुक्त स्थान है। यहां त्रियुगीनारायण मंदिर है, जहां शिव-पार्वती विवाह संपन्न हुआ था। यहां बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री जैसे चार धाम हैं। यहां जागेश्वर धाम है, आदि कैलास है। ऐसे में कौन यहां नहीं आना चाहेगा।
उन्होंने कहा कि वेडिंग डेस्टिनेशन के संबंध में जो भी सुझाव मिले हैं, उन्हें जल्द ही अमल में लाया जाएगा। कार्यक्रम में 75 से अधिक वेडिंग प्लानर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देवभूमि का वातावरण, मौसम व प्रकृति की विविधिता को देखते हुए उत्तराखंड के प्रति युवाओं में जबरदस्त आकर्षण है। बैठक में सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन गिरिजा शंकर जोशी ने किया।
You may also like
-
हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर की लाखों की धनराशि गबन करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
-
प्रमोशन के बाद उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई जवान इधर से उधर, देखिये लिस्ट
-
चमोली पीपलकोटी टनल हादसे की होगी जांच, सरकार के किया मुआवजे का ऐलान, घटना का कारण भी बताया
-
स्कूल बसों में GPS-CCTV कैमरे अनिवार्य, बस चालकों को हर साल कराना होगा स्वास्थ्य परीक्षण
-
कांग्रेस का SIR में फर्जी आपत्तियों का आरोप, कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने SP देहात से की शिकायत