प्रदेश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक को सड़क दुर्घटना सुरक्षा नियमावली बनाने के लिए के लिए विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने देहरादून से उत्तरकाशी व गौचर के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए भी निर्देशित किया। इन दोनों स्थानों पर अभी हेली सेवाएं संचालित की जा रही हंै। मुख्यमंत्री ने शराब की दुकानों व बार को निर्धारित समय पर बंद करने के भी निर्देश दिए हैं।
पिछले कुछ दिनों में हुईं कई भीषण सड़क दुर्घटनाएं
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कई भीषण सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। हाल में देहरादून के ओएनजीसी चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में छह युवाओं की मौत हुई। इसके बाद ऋषिकेश में दो युवा सड़क दुर्घटना का शिकार बने। देहरादून के आशारोड़ी में ट्राला पलटने से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। वहीं हरिद्वार में भी सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति काल का ग्रास बने। इससे पहले अल्मोड़ा जिले में हुई बस दुर्घटना में 38 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। इसे देखते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का बढऩा चिंताजनक हैं। दुर्घटनाओं पर प्रभावी तरीके से रोक के लिए सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस को रात्रिकालीन गश्त के दौरान एल्कोमीटर के साथ जांच और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने चमोली के गौचर व उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके शीघ्र संचालन के लिए निविदा व अन्य सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण की जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान और उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।
You may also like
-
किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
-
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
-
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
-
उत्तराखंड में आया भूकंप: चमोली जिला रहा केंद्र, हिमाचल से लेकर दिल्ली-NCR तक असर