समान नागरिक संहिता की पहल समेत अन्य निर्णयों को लेकर देशभर में चर्चा के केंद्र में आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा नेतृत्व चुनावों में भरपूर उपयोग कर रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री धामी जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। भाजपा संगठन ने उनसे जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए तीन दिन का समय देने का अनुरोध किया है।
भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी को राज्यों में चुनावी मोर्चे पर लगाया था। तब उन्होंने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में एक के बाद एक भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं, रोड शो समेत अन्य कार्यक्रमों को संबोधित किया था।
You may also like
-
हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, एक्सीडेंट करने वाले युवक ने होमगार्ड का अंगूठा काटा
-
यूजीसी रोलबैक के नारों से गूंजा लक्सर, वक्ता बोले- कानून का मकसद न्याय होना चाहिए, डर नहीं, आरक्षण का ऑडिट हो
-
हरीश रावत की यात्रा-रोड शो से कांग्रेस प्रभारी नाराज, कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम रोकने को कहा
-
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, अस्पताल के बाहर 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटकर अलग
-
13 साल की खिलाड़ी बनी एशियन गेम्स 2026 की ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, 24 लाख रुपये मिला इनाम