मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनभूलपुरा घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है।
निष्पक्ष जांच कराने की मांग की
रविवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रकरण पर चर्चा की। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस घटना की जांच के लिए आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, ममता राकेश व सुमित हृदयेश शामिल थे।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन