विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत कॉउंसिल ऑफ साइंटिफिक इंडस्ट्रीयल रिसर्च (सीएसआईआर) की ओर से आयोजित सेक्शन ऑफिसर व असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर ऑनलाइन परीक्षा में नकल करवाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईटी पार्क स्थित पशुपति कंसलटेंसी एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अंकित धीमान निवासी जीवना थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी सिद्दपुरम कॉलोनी हररावाला डोईवाला और परीक्षा इंचार्ज संदीप निवासी ग्राम सोहजनी थाना जानसठ जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं डोईवाला स्थित दून घाटी इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजुकेशन सेंटर से आशीष बहुगुणा निवासी पाम सिटी पटेल नगर और अर्जुन उर्फ मोनू निवासी ग्राम भवार सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपित अंकित धीमान ने बताया कि वह मोहित तथा दीपक के साथ आईटी पार्क स्थित सेंटर चलता है। वह अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर सिस्टम को हैक कर किसी अन्य व्यक्ति से पेपर को सॉल्व करवाते हैं। इसके लिए मोहित की ओर से कंप्यूटर को हैक करने के लिए एनी डेस्क एप व अन्य अप का प्रयोग किया जाता है।
रिमोट एक्सेस के जरिए सॉल्व कराए जाते हैं पेपर
नकल करवाने के लिए मोहित परीक्षा केंद्र के सर्वर रूम से एक लेन केबल के माध्यम से लैपटॉप व सिस्टम को जोड़ता है तथा उसे लैपटॉप या सिस्टम के माध्यम से अलग-अलग व्यक्तियों को बुलाकर पेपर रिमोट एक्सेस के माध्यम से सॉल्व कराए जाते हैं। आरोपित अंकित धीमान के विरुद्ध दिल्ली के क्राइम ब्रांच थाने में इसी प्रकार परीक्षाओं में नकल कराने के संबंध में मुकदमा दर्ज है। आरोपित मोहित व दीपक की तलाश की जा रही है।
You may also like
-
वीआईपी कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर देहरादून पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें
-
US मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन की हार के बाद व्हाइट हाउस ने ट्रंप की तस्वीर शेयर कर लिखा, नेवर सरेंडर
-
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
-
सर्दी की दस्तक के साथ उत्तराखंड में बढ़े वन्य जीवों के हमले, कहीं हाथियों का उत्पात तो कहीं भालू-गुलदार ले रहे जान
-
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में 71 फीसदी हिस्सेदारी 3 मैदानी जिलों की, 26 साल में बहुत पीछे छूटे पहाड़ी जिले