उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव गारू और एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि किसान कल्याण के प्रति आजीवन समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह, सादगी व सुचिता की प्रतिमूर्ति पी.वी. नरसिम्हा राव और कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महान वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को “भारत रत्न” से सम्मानित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा इन महान विभूतियों को भारत का सर्वोच्च सम्मान दिए जाने का निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं देश के करोड़ों किसानों का सम्मान है।
पीएम ने तीन हस्तियों को भारत रत्न देने का एलान
पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक ही दिन में देश की तीन हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में आगे नरसिम्हा राव के बारे लिखा कि नरसिम्हा राव ने एक प्रतिष्ठित विद्वान और राजनेता के रूप में विभिन्न क्षमताओं में भारत की बड़े पैमाने पर सेवा की। एक प्रधानमंत्री के रूप में नरसिम्हा राव का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपायों के लिए याद किया जाएगा। उनके कार्यकाल में भारत को वैश्विक बाजारों के लिए खोल दिया गया था, जिससे आर्थिक विकास के एक नए युग को बढ़ावा मिला।
देश में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया जा रहा सम्मानित- PM
पीएम ने पोस्ट में आगे लिखा है, भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में देश में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।
You may also like
-
कैंची धाम के पास भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के पर्यटकों की कार, 1 की मौत, 4 घायल
-
26 साल बाद भी आंदोलनकारियों के हक अधूरे, धामी सरकार की कैबिनेट कमेटी से जगी उम्मीद, विपक्ष ने उठाए सवाल
-
‘मैं सीएम की रेस से बाहर, पहला मकसद 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाना’ हरीश रावत
-
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत
-
रानीखेत के गनियाद्योली में डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो वाहन जले