अरबों रुपयों के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोपितों के ठिकानों से 24.50 लाख रुपये की नकदी सीज करने के साथ ही बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। इसके साथ ही 58.80 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण भी जब्त किए हैं। छापेमारी के दौरान ईडी ने करोड़ों रुपयों की संपत्ति के दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। ईडी ने रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपितों के देहरादून (उत्तराखंड), सहारनपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), लुधियाना (पंजाब), दिल्ली और बोंगाईगांव (असम) स्थित 17 ठिकानों पर 30 अगस्त शुक्रवार को एक साथ छापामारी की थी।
You may also like
-
6000 जवान-ड्रोन से निगरानी, चारधाम आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाईटेक सिक्योरिटी
-
उत्तराखंड में अधिकारियों व कार्मिकों को संपत्ति का विवरण देना होगा अनिवार्य, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
-
सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई
-
उत्तराखंड के हर जिले में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, सरकार ने की वेंचर फंड की स्थापना
-
चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन