यूरोपीय देशों के भ्रमण के दूसरे दिन प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी (फिनलैंड) के विभिन्न शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पिल्के डे केयर सेंटर हेलसिंकी एवं इंटरनेशनल स्कूल वांता के शैक्षिक मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हेलसिंकी में हेउरेका साइंस सेंटर का भी भ्रमण किया। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी पहुंचे प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हेलसिंकी के शिक्षण संस्थानों का भ्रमण किया। वहां की शिक्षण व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। सबसे पहले पिल्के डे केयर सेंटर में उन्होंने पूर्व प्राथमिक शिक्षा देखभाल का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि डे केयर सेंटर में पूर्व प्राथमिक कक्षा के लिए कोई विशेष पाठ्यक्रम लागू नहीं है। बच्चे खेल-खेल में स्वयं ईवीएम गतिविधि से सीखते हैं। वहां बच्चों की उम्र के अनुसार विभिन्न मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
डॉ. रावत ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ वांता के भ्रमण के दौरान विद्यालय में शिक्षण, प्रयोगशाला, संगीत कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय व शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से भी वार्ता की तथा शैक्षणिक गतिविधयों की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उनके साथ विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण निदेशालय की निदेशक वंदना गब्र्याल, अपर निदेशक अजय नौरियाल, कंचन देवराड़ी, भगवती प्रसाद मैंदोली, मदन मोहन जोशी, प्रद्युम्न सिंह रावत व दीपक प्रताप उपस्थित रहे।
You may also like
-
वीआईपी कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर देहरादून पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें
-
US मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन की हार के बाद व्हाइट हाउस ने ट्रंप की तस्वीर शेयर कर लिखा, नेवर सरेंडर
-
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास नदी में गिरी इनोवा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
-
सर्दी की दस्तक के साथ उत्तराखंड में बढ़े वन्य जीवों के हमले, कहीं हाथियों का उत्पात तो कहीं भालू-गुलदार ले रहे जान
-
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में 71 फीसदी हिस्सेदारी 3 मैदानी जिलों की, 26 साल में बहुत पीछे छूटे पहाड़ी जिले