लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सोनिका ने निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्व भलीभांति समझ लें और उसके मुताबिक चेकलिस्ट तैयार कर कार्मिकों और उपकरणों की मांग कर लें। जिलाधिकारी के कार्मिकों के संबंध में अपडेट मांगे जाने पर नोडल अधिकारी कार्मिक/अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि 1,880 पोलिंग बूथों पर इतनी ही पोलिंग पार्टियों की जरूरत पड़ेगी। साथ ही 193 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए रिजर्व कार्मिकों के साथ 10,380 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। साथ ही 39 जोनल मजिस्ट्रेट, 223 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 10 प्रतिशत जोनल और 10 प्रतिशत सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि नौ हजार से अधिक कार्मिकों का विवरण प्राप्त हो गया है। हालांकि, 17 विभागों से अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। जिन पर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में संबंधित के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए कि भारतीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक कार्मिकों को समय सारिणी बनाकर प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी झरना कमठान, नगर आयुक्त गौरव कुमार, जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी आदि उपस्थित रहे।
You may also like
-
किच्छा और सिरौली कलां निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, दोपहर तक आ सकता है रिजल्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-
राहुल और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आकाशवाणी परिसर में बिना अनुमति घुसने पर FIR दर्ज
-
RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया; अब महंगी होगी लोन की EMI
-
पंतनगर किसान मेले में हंगामा, 3 युवतियों ने 4 युवकों पर लगाया छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप, जानें मामला
-
उत्तराखंड में आया भूकंप: चमोली जिला रहा केंद्र, हिमाचल से लेकर दिल्ली-NCR तक असर