पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मंगलवार को राजभवन स्थित राजप्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने राजभवन स्थित राजलक्ष्मी गोशाला में गायों को रोटी खिलाई और शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। राजभवन में एपिस मेलिफेरा प्रजाति की मधुमक्खियां रखी गई है। प्रथम चरण में 12 बक्सों से 63 किलोग्राम शहद प्राप्त हुआ। यह बाक्स पुष्प प्रदर्शनी के दौरान राजभवन में लगाए गए थे।
पूर्व राष्ट्रपति ने कही ये बात
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि मौन पालन को भी ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, यहां के शहद की एक अलग पहचान है। शहद उत्पादन से आर्थिक लाभ तो मिलता ही है, यह स्वास्थ्य के लिए भी गुणकारी है। इस अवसर पर उन्होंने हनी वैक्स उत्पादों का भी अवलोकन किया।
You may also like
-
उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहें सतर्क
-
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
-
कांवड़ यात्रा का आखिरी दिन, बारिश के बीच गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त
-
2013 की आपदा में ध्वस्त पुल आज तक नहीं बना, ग्रामीण जान हथेली पर रखकर कर रहे नदी पार
-
कांवड़ यात्रा तक ‘देवबंद शुद्धिकरण’ कार्यक्रम स्थगित, फिर होगा तारीख का ऐलान, कानूनी लड़ाई भी लड़ेगा हिंदू रक्षा दल