उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई है और दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
तपती दोपहरी में गर्म हवाओं ने किया परेशान
गुरुवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम शुष्क बना रहा और चटख धूप खिलने से दोपहर में तपिश बढ़ गई। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तपती दोपहरी में गर्म हवाओं ने परेशान किया। लगातार चौथे दिन तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। हालांकि, कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 के पार पहुंचा हुआ है। मैदानी इलाकों में पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है।
You may also like
-
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
-
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
-
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
-
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
-
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें