उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं स्नोफाल से मौसम सुहावना हो गया है। ऐसे में उत्तराखंड किसी जन्नत से कम नहीं लग रहा है। प्रदेश में सुबह से ही शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। ऋषिकेश में सुबह से ही मौसम करवट ले चुका है। सुबह से बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में ठंड बढ़ गई है। वहीं ऋषिकेश के आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।
चमाेली में भी खराब हुआ मौसम
वहीं दूसरी ओर चमोली में भी मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि देहरादून और श्रीनगर गढ़वाल में भी झमाझम बारिश शुरू हो गई है।
मसूरी में हो रही बारिश
मसूरी की बात करें तो यहां भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां भी स्नोफाल की संभावना जताई है। जबकि मसूरी के आसपास के इलाके जैसे धनोल्टी, सुरकंडा, कानाताल, बुरांशखंडा में हिमपात शुरू हो गया है। ऐसे में यहां जबरदस्त नजारे देखने को मिल रहे हैं।
केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में स्नोफाल
इसके अलावा सुबह से ही केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी खूब बर्फबारी हो रही है। जिससे नजारा एकदम स्वर्ग सा नजर आ रहा है। उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। निचले हिस्सों में घने बादल छाए हुए हैं। जिससे दिन में ही रात का एहसास हो रहा है।
You may also like
-
चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी और सख्त, श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा पर सरकार का विशेष फोकस
-
राज्य के सरकारी स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की तैयारी, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक प्रयोगात्मक शिक्षा
-
नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही, पर्यटन कारोबार में लौटी रौनक
-
देहरादून में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन परियोजना को मिलेगी नई रफ्तार, जाम और सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम
-
जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा विशेष गणना अभियान