बाजार में नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे पटेलनगर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 500 के दो नकली नोट बरामद हुए। आरोपी नोएडा से नकली नोट लेकर आया था। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली नोट लेकर बाजार में घूम रहा है और उससे सामान खरीदने का प्रयास कर रहा है। चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक दुकान से आरोपी अमित अग्रवाल निवासी मंडी कोटला चांदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 500 के दो नकली नोट बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नकली नोट वह नोएडा से लाकर उन्हें असली नोटों के साथ मिलाकर बाजार में चलाता है। आरोपी अमित अग्रवाल के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
You may also like
-
गंभीर बीमारी के बावजूद ट्रांसफर से अधिकारी की मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार और स्वास्थ्य महानिदेशक को नोटिस
-
हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, जानें क्यों लिया फैसला?
-
भागीरथी कैचमेंट क्षेत्र के जंगलों में पुनर्जीवन संकट! 22 फीसदी प्रजातियों की अगली पीढ़ी गायब, स्टडी रिपोर्ट
-
नाना पाटेकर ने रात 2.30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले थे- मेरी तबीयत ठीक नहीं है, डॉक्टर का खुलासा
-
रूसी लैब में कर्मचारी की मौत पर WHO ने मांगी जानकारी, प्लेग की आशंका, खतरे का अभी पता नहीं