कार झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है, दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही भारी दिक्कत
मसूरी: देहरादून जिले के मसूरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक कार दुर्गम गहरी खाई में गिर गई है. बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे. खाई बहुत दुर्गम है, इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है.
मसूरी में भीषण सड़क हादसा: मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई. बताया जा रहा है कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा है. घनी झाड़ियां और दुर्गम भू-भाग होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गहरी खाई में गिरी यात्रियों की कार: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण अभी तक वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है. एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है.
You may also like
-
हरीश रावत ने साधा भाजपा और अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान से समझौता नहीं
-
14 लाख की लूट मामले में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने, सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी पर विवाद
-
सिंचाई विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, बीजेपी का गणेश गोदियाल पर पलटवार, पूछा- सबूत कहां हैं?
-
क्या हरक सिंह रावत को ‘बयानबाजी’ पड़ रही भारी? असम महिला केस में हिमंता बिस्वा सरमा की एंट्री से नया ट्विस्ट
-
कौन हैं शरद कपूर? कभी शाहरुख-सलमान संग किया था काम, अब हो गई ऐसी हालत, एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल