कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित आदि कैलास-ओम पर्वत यात्रा रविवार से शुरू हो रही है। पहले दल में 49 यात्री शामिल हैं। इसमें 32 पुरुष, 17 महिलाएं शामिल हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 13, नई दिल्ली में 11, बंगाल के छह, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के दो-दो, ओडिसा के पांच यात्री हैं। यात्रा के लिए अब तक करीब पांच सौ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
कर्मचारी गाइडों की तैनाती
केएमवीएन के जीएम विजय नाथ शुल्क ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए आधार शिविरों, कैंप में कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है। हर दल के लिए कर्मचारी गाइडों की तैनाती भी की है। पहला दल रविवार को काठगोदाम से सुबह आठ-नौ बजे के बीच रवाना होगा जबकि दूसरा दल 16 मई को, तीसरा 19 मई को, चौथा 22 मई, पांचवां 28 मई को, सातवां 31 मई को, आठवां तीन जून, नौवां छह जून को, दसवां नौ जून, 11 वां 12 जून, 13 वां 15 जून, 14 वां 21 जून, 15 वां 24 जून को रवाना होगा। पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर टनकपुर से भी यात्रा शुरू की जा रही है। पहला दल 18 मई को जाएगा।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा