रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल का नुकसान होने से बच गया.
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां पर कांवड़ियों की चलती बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, गनीमत रही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. घटना देर रात घटित हुई, पुलिस का कहना है कि बाइक का साइलेंसर उतारने के कारण आग लगी है. बाइक पर आग लगने से बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
डाक कांवड़ अपने चरम पर है, ऐसे में दिली-हरिद्वार हाइवे पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की दौड़ लगी हुई है, वहीं कुछ शिवभक्तों ने तो अपने वाहनों के साइलेंसर तक उतारे हुए हैं. जिससे वाहन में आग लगने का खतरा बना रहता है. ऐसा ही एक मामला रुड़की के नगला इमरती गांव स्थित सागर रत्ना होटल के पास बीती देर रात देखने को मिला है, जहां पर डाक कांवड़ ले जा रहे एक शिवभक्त की बाइक में अचानक आग लग गई.
बाइक सवार शिवभक्त सकुशल है और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. आग लगने की वजह बाइक से उतारे गए साइलेंसर से प्रतीत हो रही है. किसी भी वाहन को साइलेंसर उतार कर चलाना नहीं चाहिये, पुलिस और प्रशासन लगातार इस बात को लेकर आह्वान करता रहता है.
-शेखर चंद्र सुयाल,एसपी देहात-
हालांकि आग लगने के बाद बाइक सवार कांवड़िया सुरक्षित रूप से उतर गया, लेकिन कुछ ही देर में बाइक आग का गोला बन गई, घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाइक धू-धू कर जलने लगी, हालांकि कुछ देर के लिए हाईवे भी बाधित हो गया. वहीं पल भर में गंगाजल लेकर जा रहे शिवभक्त की बाइक जलकर खाक हो गई. वहीं गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई और बाइक सवार कांवड़िया भी सुरक्षित है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घटना में क्षतिग्रस्त हुई बाक को सड़क किनारे कर दिया, जिसके बाद हाइवे चालू किया गया.
You may also like
-
मिशन 2027 से पहले बीजेपी ने बढ़ाई सियासी रफ्तार, कांग्रेस अंदरूनी उलझनों में उलझी
-
कालसी: दरांती से काटकर 22 साल की पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- किसी और को मार रहा था, गलती से…
-
मनसा देवी की पहाड़ियों में मिला 40 लाख का ड्रोन, जानें लापता होने के बाद क्यों था चर्चाओं में
-
उत्तराखंड: हेड कांस्टेबल जितेंद्र का नेशनल लेवल पर डंका, ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में जीता कांस्य पदक
-
नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल