13 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उत्तराखंड के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने एनएचएआई की 4,750 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. नितिन गडकरी ने टनकपुर (चम्पावत) और हरिद्वार में 6,900 करोड़ से अधिक के निवेश से 38 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, काठगोदाम से नैनिताल मार्ग के 2-लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण से नैनिताल-मानसखंड मंदिरों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी. काशीपुर से रामनगर मार्ग के 4-लेन चौड़ीकरण से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और मानसखंड मंदिरों तक पर्यटकों को पहुंचना आसान होगा. कंगारछीना से अल्मोड़ा मार्ग के 2-लेन चौड़ीकरण से बागेश्वर जाने वाले पर्यटकों की ना सिर्फ संख्या बढ़ेगी बल्कि उनका समय भी बचेगा. राष्ट्रीय राजमार्ग 309A पर उडियारी बैंड से कांडा मार्ग के 2-लेन चौड़ीकरण और पुनर्वास करने से बागेश्वर में बागनाथ एवं बैजनाथ मंदिर तक जाना सुगम होगा. साथ ही बागेश्वर से पिथौरागढ़ का दुर्गम सफर ज्यादा बेहतर, सुरक्षित और समय बचाने वाला होगा.
You may also like
-
‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद
-
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ, ताजा की बचपन की यादें, जानिए क्या कहा
-
अमित शाह ने पंजाब में अकाली दल-बीजेपी के गठबंधन का ऐलान किया, बोले-यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा
-
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच पूरी, शासन को सौंपी 300 पन्नों की रिपोर्ट, जानें चौंकाने वाले खुलासे
-
भारत में लॉन्च हुई नई Honda CB500 मोटरसाइकिल, कीमत 2.75 लाख रुपये, जानें फीचर्स