विधानसभा की बदरीनाथ और मंगलौर सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों स्थानों पर नामांकन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहेंगे। भाजपा ने उपचुनाव के लिए बदरीनाथ से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलौर सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री धामी कलेक्ट्रेट कार्यालय रोशनाबाद, हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे।
इसके बाद दोपहर को दो बजे मुख्यमंत्री गोपेश्वर पहुंचेंगे, जहां वह भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के नामांकन में शामिल होने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।
You may also like
-
प्रदेश में नकली डेयरी उत्पादों पर सख्ती, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, ये आदेश हुआ जारी
-
कांवड़ियों के भेष में नकली नोट चलाने वाला गिरोह, दुकानदार ने पकड़ा, झटका देकर भागे, 30 हजार की फेक करेंसी बरामद
-
पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी सीबीसीआईडी, पिता ने लगाया है हत्या का आरोप
-
10 साल बाद परिवार से मिला लापता शख्स, परिजन हुए भावुक, पुलिस की ये ट्रिक आई काम
-
10 साल बाद परिवार से मिला लापता शख्स, परिजन हुए भावुक, पुलिस की ये ट्रिक आई काम