उत्तराखंड में अब चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण पर लगी रोक हट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं, उनका पंजीकरण कर चारधाम यात्रा पर भेजा जा रहा है। पंजीकरण की संख्या अब सीमित नहीं है। बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर 42 सीटर तक की बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।
बेहतर व्यवस्था के लिए जिलाधिकारियों का करें सहयोग
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारियों से समन्वय बना कर रखा जाए। समय-समय पर उच्चाधिकारी भी यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें और बेहतर व्यवस्था के लिए जिलाधिकारियों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए कर्तव्य व दायित्व निर्धारित किए जाएं। इसमें प्रशासन, मंदिरों, ट्रांसपोर्टर, टूर एजेंट एवं अन्य संबंधित पक्षों के साथ बैठक की जाए।
You may also like
-
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
-
Jefferies On Indian Banks Valuation: भारतीय बैंक अब नहीं रहे महंगे, ग्लोबल बैंकों से सस्ते हुए HDFC-ICICI Bank
-
कोटद्वार में महिला को निवाला बनाने के बाद पकड़ा गया बड़ा गुलदार, वन विभाग ने रात में किया ट्रैंक्विलाइज
-
‘बैंणी भुली योजना’ पर सियासत तेज: गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर तंज, बोले- चुनाव से पहले आई मातृशक्ति की याद
-
सीएम धामी ने झनकईया मेले का किया शुभारंभ, ताजा की बचपन की यादें, जानिए क्या कहा