प्रदेश के जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट से पांच शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हवाई सेवाओं का विस्तार होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भोपाल, पटना, पंतनगर से मुंबई, कोलकाता, चेन्नई के लिए हवाई सेवा संचालित करने के लिए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। प्रदेश में पर्यटन के साथ ही औद्योगिक निवेश के मकसद से निवेशक उत्तराखंड आते हैं। लेकिन, अभी तक मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अब नए शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया, पांच शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
You may also like
-
उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
-
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
-
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
-
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
-
Gold Rate Today: सोने में जारी रहेगी गिरावट? 1 साल के लो से गोल्ड 1,24,520 पर; जानें 22K-24K का लेटेस्ट रेट