डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त
डोईवाला: सोमवार को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (हर्रावाला, डोईवाला) के छात्र लंबित परीक्षा परिणामों और समय पर परीक्षाएं न कराए जाने के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ गए थे. छात्रों का कहना था कि बीएमएस (BAMS) और बीयूएमएस (BUMS) के छात्रों की परीक्षाएं और रिजल्ट समय पर घोषित नहीं हो रहे है, जिससे उनका भविष्य अधर में है. कई बार ज्ञापन देने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन मिलने और कोई ठोस कार्रवाई न करने से छात्र आक्रोशित थे. बहरहाल देर रात छात्र लिखित आश्वासन के बाद पानी की टंकी से नीचे उतर गए हैं.
हर्रावाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रोटेस्ट समाप्त: हर्रावाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय के VC के लिखित आश्वासन के बाद रात 1 बजे आंदोलनरत छात्र पानी की टंकी से नीचे उतरे. हर्रावाला आयुर्वेद विश्वविद्यालय में BAMS छात्रों का पानी की टंकी पर प्रदर्शन 12 घंटे तक चला. हंगामा देर रात करीब 1 बजे तक खत्म हुआ, जब वाइस चांसलर द्वारा 10 दिन के भीतर छात्रों की सभी समस्याओं के समाधान का लिखित लेटर दिया गया. इसके बाद पानी की टंकी पर चढ़े सभी छात्र नीचे उतर गए.
ज्वलनशील पदार्थ लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे छात्र: सोमवार को परीक्षा न कराने और रिजल्ट में देरी से नाराज सैकड़ों छात्रों ने धरना दिया था. गुस्से में कुछ छात्र पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे, जिससे पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही. डोईवाला पुलिस और प्रशासन रात भर उन्हें समझाने में जुटा रहा.
वीसी ने लिखित आश्वासन दिया: बाद में वाइस चांसलर प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि-
- लंबित सभी रिजल्ट 10 दिन के भीतर घोषित किए जाएंगे
- अगली परीक्षाओं का टाइम टेबल एक हफ्ते में जारी होगा
- छात्रों का लेट हुआ सत्र कवर करने के लिए एक्स्ट्रा क्लास चलाई जाएंगी
लिखित आश्वासन के बाद छात्र टंकी से नीचे उतरे: इस लिखित लेटर के मिलने के बाद रात 1:00 बजे के आसपास सभी छात्र शांतिपूर्वक टंकी से नीचे उतर गए और धरना समाप्त कर दिया.
ये हैं छात्रों के आरोप: छात्रों का कहना था कि उनका शैक्षणिक सत्र 6-8 महीने डिले हो चुका है. इससे उनकी इंटर्नशिप और आगे का अध्ययन प्रभावित हो रहा है. छात्रों का आरोप था कि उन्होंने कई बार कुलपति और रजिस्ट्रार को लिखित में ज्ञापन दिया. हर बार उन्हें दोनों की ओर से कोरा आश्वासन मिला. सोमवार को नाराज छात्रों ने पहले विवि परिसर के मेन गेट पर धरना दिया. जब कोई अधिकारी सुनने नहीं आया, तो 4-5 छात्र कॉलेज की ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए. सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को नीचे उतरने के लिए समझाने लगी.
अप्रिय घटना टली: इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ छात्र ज्वलनशील पदार्थ लेकर फिर टंकी पर चढ़ गए. खौफनाक कदम उठाने की धमकी देने लगे. रात 9 बजे तक विश्वविद्यालय के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात नहीं की थी. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के बाद ही वार्ता कराई जाएगी. आखिरकार वीसी को लिखित आश्वासन देना पड़ा, तब जाकर बात बनी. बहरहाल बिना किसी अप्रिय घटना के छात्रों का विरोध प्रदर्शन संपन्न हो गया.
You may also like
-
कल निकलेगी टपकेश्वर शोभायात्रा, दून पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, यहां देखें प्लान
-
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय ने बनाई नई पहचान, 1600 हेक्टेयर में विकसित किया चाय बागान, 4200 लोगों को मिला रोजगार
-
हरिद्वार में PWD की टीम पर हमला, सरकारी अभिलेख छीने, अतिक्रमण चिन्हित करने गई थी टीम
-
धामी मंत्रिमंडल की बैठक जारी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
-
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर AI-आधारित इंटेलिजेंस और घुसपैठ-रोधी उपायों पर अमित शाह का जोर