प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में व्यवस्था सुधरेगी। मरीजों को बेड मिलने में कठिनाइयों को दूर किया जाएगा। साथ ही आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निर्देश पर विभाग इस संबंध में कार्यवाही कर रहा है। नए वर्ष के प्रथम माह से इस व्यवस्था का क्रियान्वयन प्रारंभ होगा।
प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज और उनसे संबद्ध अस्पताल अभी पृथक-पृथक व्यवस्था के अनुसार संचालित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार इन्हें एकीकृत एसओपी के अनुसार संचालित करने के पक्ष में है। इससे व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। सभी चिकित्सकों, कार्मिकों को इसका अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
बायोमीट्रिक से दर्ज होगी उपस्थिति
अस्पतालों व कॉलेजों में बायोमीट्रिक से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। साथ में चिकित्सकों से लेकर कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन की स्पष्ट रूपरेखा बनेगी। एसओपी का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्रतिदिन दिए जाने वाले भोजन का मेन्यू प्रत्येक वार्ड में चस्पा किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि एसओपी का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों और संबद्ध अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए वार्ड के नर्सिंग प्रभारी और कॉलेज अधीक्षक उत्तरदायी होंगे। मरीजों को दिए जाने वाले भोजन का निरंतर अनुश्रवण होगा। चिकित्सा शिक्षा सचिव डाॅ. आर राजेश कुमार ने कहा कि एसओपी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि एसओपी में अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपचार के बाद समय पर डिस्चार्ज करने पर बल रहेगा, ताकि नए मरीजों को भर्ती में अनावश्यक विलंब न होने पाए। इमरजेंसी की व्यवस्था को भी ठीक किया जा रहा है। साथ ही नियमित जांच के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए एसओपी में प्रविधान किए जा रहे हैं।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर इसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी सौहार्द और दया भाव को अपनाने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस का पर्व हमें सेवा, त्याग प्रेम और करुणा जैसे आदर्शों का अनुसरण करने का संदेश देता है। यह पर्व आपसी भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव है। राज्य में सभी पर्वों को मिल-जुल कर मनाने की श्रेष्ठ परंपरा रही है।
You may also like
-
उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
-
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
-
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
-
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
-
Gold Rate Today: सोने में जारी रहेगी गिरावट? 1 साल के लो से गोल्ड 1,24,520 पर; जानें 22K-24K का लेटेस्ट रेट