ग्रामीणों ने महिला महिला पोस्टमैन के बीच विवाद के बाद डाक निरीक्षक ने मामले की जांच की. जांच के बाद महिला पोस्टमैन पर एक्शन हुआ.
पिथौरागढ़: सीमांत जिला पिथौरागढ़ के धारचूला तहसील के जाराजिबली पोस्ट ऑफिस में तैनात महिला पोस्टमैन को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है. दो माह से आई डाक न बांटने को लेकर पोस्टमैन का ग्रामीणों से विवाद हुआ था. बीते दिनों इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया में प्रसारित हुआ था. जिसमें पोस्टमैन ‘लड़की हूं फंसा दूंगी” कहती दिखाई दे रही थी. वायरल वीडियो के आधार पर डाक निरीक्षक ने जांच की तो कई गड़बड़ियां भी सामने आई. जिसके बाद महिला पोस्टमैन पर सख्त कार्रवाई की गई है.
डाक निरीक्षक आशीष राना आरोपों की जांच को पोस्ट ऑफिस पहुंचे. ग्रामीणों का आरोप था कि हरियाणा निवासी पोस्टमैन पारुल ने लंबे समय से डाक नहीं बांटी हैं. जिसमें कई लोगों के आधार कार्ड भी हैं. धारचूला जाराजिबली पोस्ट ऑफिस की पोस्टमैन व ग्रामीणों के बीच डाक न बांटने को लेकर विवाद हुआ था. सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग भी एक्शन मोड पर आ गया. विभागीय जांच में पुष्टि लापरवाही सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि पोस्टमैन से जब शिकायत की गई तो उसने अभद्रता भी की. हरियाणा की महिला डाककर्मी पर ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोप विभागीय जांच में सही पाए गए हैं. दो माह पहले पहुंचे आधार कार्ड भी डाकघर में डंप पड़े हुए मिले.
विभाग ने फिलहाल ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पद पर कार्यरत महिला कर्मी को जाराजिबली डाकघर से हटाकर अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है. ग्रामीण ने महिला डाककर्मी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाक अधीक्षक को ज्ञापन दिया था. जिसके बाद धारचूला से डाक निरीक्षक आशीष राणा ने जाराजिबली डाकघर पहुंचकर मामले की जांच की. डाक निरीक्षक राणा ने बताया कि जांच के दौरान डाकघर में करीब 50 से 60 आधार कार्ड प्राप्त हुए. कुछ आधारकार्डों में डाकघर पहुंचने की दो माह पहले की तिथि दर्ज थी तो कुछ का एक माह पहले पहुंचने सामने आया. उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारी को अन्यत्र शिफ्ट कर दूसरे कर्मचारी की तैनाती कर दी गई. इधर महिला कर्मी और ग्रामीण के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
You may also like
-
Amazon ने 2025 में अपने डेटा सेंटर्स में खर्च किया 9 बिलियन लीटर पानी, खुद को प्रतिद्वंद्वियों से बताया बेहतर
-
मेडिकल स्टोर संचालक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप, गिरफ्तार
-
कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन आज से पर्यटकों के लिए हुआ बंद, नाइट स्टे और पर्यटन गतिविधियों पर लगेगा विराम
-
उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़ा है मामला
-
देहरादून में बदमाशों ने वकील की गोली मारकर की हत्या, गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन