विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक देहरादून में आयोजित किया जाएगा। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा, जिससे राज्य में विकास की गति और तेज होगी। धामी मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में बजट सत्र का आयोजन देहरादून में करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही सत्र की तिथि के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित करने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है। वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेेमचंद अग्रवाल ने बताया कि कई विधायकों के लिखित अनुरोध को देखते हुए बजट सत्र देहरादून में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
राज्यपाल का होगा अभिभाषण
कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने बताया कि बजट सत्र में 26 फरवरी को पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके पश्चात विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी, जिसमें सत्र की रूपरेखा तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है। इसमें राज्य के हितधारकों के साथ संवाद और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश होगा।
You may also like
-
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
-
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
-
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
-
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
-
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें