उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, अभी सुबह-शाम तापमान सामान्य से कम होने के कारण हल्की ठंड बरकरार है। अगले कुछ दिन मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है। रविवार को देहरादून समेत पूरे प्रदेश में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे मैदानी क्षेत्रों में दोपहर में तपिश बढ़ गई। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में अभी पारा सामान्य से कम है। इसके अलावा रात को तापमान में कमी के कारण हल्की ठंड बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिली रह सकती है। जिससे पारे में भी इजाफा होने की आंशका है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है। आगामी 26 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है और हल्की वर्षा के आसार हैं।
नैनीताल की ठंडी फिजा भी इस बार गर्मियों में गर्म रहेगी
सरोवर नगरी नैनीताल की ठंडी फिजा भी इस बार गर्मियों में गर्म रहेगी। मौसम के जानकार लगातार बढ़ रहे तापमान इसका प्रमुख कारण मान रहे हैं। जिसके असर से इस बार की गर्मी मई जून में पंखे का सहारा लेने को मजबूर करेगी। विगत करीब तीन दशक से तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है, जबकि पांच सालों में अधिक तेजी आई है। जिस कारण गर्मी का एहसास बढ़ा है। इसके साथ ही आद्रता में कमी आना भी गर्मी का एहसास बढ़ाने में बड़ा कारण है।
You may also like
-
2 जुलाई को उत्तराखंड के 13 जिलों में होगी मानसून मॉक ड्रिल, 70 स्थानों पर परखी जाएंगी तैयारियां
-
VHP मार्गदर्शक मंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले, इन मुद्दों पर कानून बनाने की मांग
-
बहुराष्ट्रीय FMCG कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना निरस्त, ‘महा वैल्यू’ को झूठा-भ्रामक संदेश साबित नहीं कर पाया अभियोजन
-
पशुपालकों की आमदनी के खुलेंगे द्वार, उत्तराखंड बनने जा रहा देश का पहला राज्य
-
उत्तराखंड में कल 21,000 से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे NEET री-एग्जाम, बसों में फ्री यात्रा की सुविधा