केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को सालाना पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज देने का निर्णय लिया है। प्रदेश की स्थिति का यदि आकलन किया जाए तो यहां 9.60 लाख से अधिक बुजुर्ग योजना के दायरे में आएंगे। जिसमें 70 से 79 वर्ष तक के व्यक्ति 5.61 लाख हैं और 80 व इससे अधिक उम्र के व्यक्तियों की संख्या 3.98 लाख है।
आयुष्मान भारत योजना
केंद्र सरकार ने 23 सितंबर 2018 को गरीब वर्ग के व्यक्तियों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। केंद्र के मानकों के अनुसार, प्रदेश के 5.37 लाख परिवार निश्शुल्क इलाज के दायरे में आए। प्रदेश सरकार ने आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाकर इसे एक यूनिवर्सल स्कीम के तौर पर लागू किया। अटल आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों के लिए निश्शुल्क सुविधा दी गई है। जिसके तहत अब तक 57.60 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। जबकि 12.39 लाख लोग मुफ्त उपचार का लाभ ले चुके हैं। हालांकि आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपये सालाना उपचार की सीमा प्रति परिवार है। इसमें बुजुर्ग भी लाभार्थी थे।
कम उम्र के सदस्यों के इलाज की राशि असर नहीं पड़ेगा
अब केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय के बाद 70 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को पांच लाख रुपये का इलाज अलग से मिलेगा। इससे जहां बुजुर्गों को पांच लाख रुपये का यानी परिवार के कम उम्र के सदस्यों के इलाज की राशि पर भी असर नहीं पड़ेगा। राज्य में अटल आयुष्मान योजना के तहत अब तक 70 वर्ष से अधिक के 3.83 लाख व्यक्तियों के कार्ड बन चुके हैं। इसके अलावा राज्य में केंद्रीय कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों की भी एक बड़ी संख्या है। जिन्हें सीजीएचएस, ईसीएचएस योजना के तहत मुफ्त उपचार की सुविधा मिलती है। वहीं, राज्य कर्मचारियों व पेंशनर के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना शुरू की है। जिसके तहत असीमित कैशलेस सुविधा का लाभ कर्मचारियों व पेंशनर को मिलता है।
You may also like
-
हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की
-
U19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उत्तराखंड ने असम को 255 रन से रौंदा, लड़कियों ने बिहार को 71 रन से दी शिकस्त
-
राजनीतिक मंत्र सीखेंगे भाजपा के चुनावी सिपहसालार, दिग्गजों का विधानसभाओं तक पहुंचेगा संदेश
-
उत्तराखंड को जल्द मिलेगी 3,704 करोड़ की 528 नई सड़कों की मंजूरी, ग्रामीण इलाकों को जोड़ेंगी 2,850 किमी रोड
-
INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, राजीव चौक समेत दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद