दून में भारी वर्षा से फौरी राहत मिली है। रविवार को सुबह से आंशिक बादल मंडराते रहे और धूप की आंख-मिचौनी भी होती है। हालांकि, बीच-बीच में घने बादलों ने भी डेरा डाला, लेकिन वर्षा नहीं हुई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ीं। जिससे तापमान में गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज दून में कहीं-कहीं भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं। आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।
पहाड़ों पर बारिश के आसार
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, भारी वर्षा का क्रम कुछ धीमा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिन बौछारों का सिलसिला बना रह सकता है। पहाड़ों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में भी तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।
You may also like
-
हरिद्वार: बहन ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने कर ली आत्महत्या, एक्सीडेंट करने वाले युवक ने होमगार्ड का अंगूठा काटा
-
यूजीसी रोलबैक के नारों से गूंजा लक्सर, वक्ता बोले- कानून का मकसद न्याय होना चाहिए, डर नहीं, आरक्षण का ऑडिट हो
-
हरीश रावत की यात्रा-रोड शो से कांग्रेस प्रभारी नाराज, कुमारी शैलजा ने कार्यक्रम रोकने को कहा
-
हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, अस्पताल के बाहर 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटकर अलग
-
13 साल की खिलाड़ी बनी एशियन गेम्स 2026 की ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, 24 लाख रुपये मिला इनाम