खटीमा में पुलिस ने मारपीट और फायरिंग करने वाले आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.![]()
खटीमा: उधम सिंह नगर के खटीमा के बरी अंजनिया इलाके में वाहन में सवार अज्ञात लोगों द्वारा स्थानीय निवासी से मारपीट व हवाई फायरिंग घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि मामले में सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपियों के वाहन को ट्रेस किया गया. साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में शामिल अन्य लोगों की जांच की जा रही है. वहीं बरी अंजनिया के जोशी परिवार की जमीन कब्जाने की नियत से अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट व हवाई फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.
सीमांत खटीमा के बरी अंजनिया में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग मारपीट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर लिया है. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि 5 जुलाई को बरी अंजनिया निवासी चंद्र बदन जोशी पुत्र नारायण दत्त जोशी द्वारा थाना खटीमा में स्कॉर्पियो वाहन में सवार आरोपियों द्वारा गाली गलौज करने, तमंचा से फायर करने व जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार होने के संबंध में एक तहरीर दी गई थी. जिस पर थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था.
You may also like
-
बदरीनाथ एनएच के शराब ठेके पर खूनी विवाद, स्थानीय निवासी पर जानलेवा हमला, धरने पर बैठीं महिलाएं
-
पिथौरागढ़ में बाढ़ में बहा 170 फीट लंबा बैली ब्रिज, चीन सीमा से संपर्क कटा, धारचूला-तवाघाट-गुंजी मार्ग बंद किया गया
-
हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, पूर्व पीए के ठिकानों से नकदी-ज्वेलरी बरामदगी के बाद लिया फैसला
-
3.5 लाख खिलाड़ियों का डाटा चोरी मामला, खेल विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा, सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने लगाया ये आरोप
-
14 या 15 सितंबर? कब है गणेश चतुर्थी? जानें मूर्ति स्थापना का सबसे सटीक और शुभ मुहूर्त