उत्तराखंड में शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का जमावड़ा रहेगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती की अलग-अलग स्थानों पर चुनावी सभाएं होंगी।
प्रियंका गांधी वाड्रा की दो चुनावी सभाएं
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। वह दोपहर 12 बजे गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामनगर के मैदान में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद प्रियंका की दूसरी जनसभा हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में अपराह्न तीन बजे से होगी। यह सभा डीएवी कालेज मैदान रुड़की में होगी। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत हैं। इसके बाद प्रियंका दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
योगी आदित्यनाथ आज हल्द्वानी में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को हल्द्वानी में दोपहर 12 बजे नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती हरिद्वार में
लोकसभा के चुनावी समर में बसपा सुप्रीमो मायावती भी पार्टी के लिए बिगुल फूंकेंगी। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के मंगलौर में वह सुबह 11 बजे बसपा प्रत्याशी जमील अहमद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर भी ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर, दिनेशपुर और शक्तिफार्म में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में सभाएं करेंगे।
You may also like
-
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
-
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
-
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
-
कृषि मंत्री ने किसानों के लंबित भुगतान एक सप्ताह में करने दिए निर्देश, बागवानी बढ़ाने पर दिया जोर
-
Google Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च: जानिए कीमत, फीचर्स और खास बातें