सांसद हरिद्वार व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से इकबालपुर नांगल परियोजना के संबंध में उत्तर प्रदेश की सहमति को लेकर वार्ता की और इस क्रम में एक प्रस्ताव भी सौंपा। मंगलवार को लखनऊ में हुई इस मुलाकात के दौरान सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने से उत्तराखंड की 15,280 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी तो उत्तर प्रदेश की 17,850 हेक्टेयर कृषि भूमि को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को खरीफ चैनल के नाम से प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना के धरातल पर उतरने से हरिद्वार के भगवानपुर, बहादराबाद और रुड़की के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही सहारनपुर के बलियाखेड़ी और नांगल क्षेत्र के किसान भी इससे लाभान्वित होंगे।
इस योजना से हरिद्वार के 74 गांवों को सिंचाई सुविधा का सीधा लाभ पहुंचेगा तो उत्तर प्रदेश के 85 गांव इसके दायरे में आएंगे। सांसद हरिद्वार ने बताया कि परियोजना में सिंचाई नहर की कुल लंबाई 72.8 किमी प्रस्तावित की गई है, जिसमें 35 किमी का हिस्सा उत्तराखंड का है।
You may also like
-
हरीश रावत ने साधा भाजपा और अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- उत्तराखंड के स्वाभिमान से समझौता नहीं
-
14 लाख की लूट मामले में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने, सिद्धांत बड़ोनी की गिरफ्तारी पर विवाद
-
सिंचाई विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, बीजेपी का गणेश गोदियाल पर पलटवार, पूछा- सबूत कहां हैं?
-
क्या हरक सिंह रावत को ‘बयानबाजी’ पड़ रही भारी? असम महिला केस में हिमंता बिस्वा सरमा की एंट्री से नया ट्विस्ट
-
कौन हैं शरद कपूर? कभी शाहरुख-सलमान संग किया था काम, अब हो गई ऐसी हालत, एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल