उत्तराखंंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सीएम आवास में पहलगाम में कायराना आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रातःकालीन बैठक में दो मिनट का मौन रखकर पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री ने हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, “उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं शोकसंतप्त परिवारों के साथ अपनी पूरी संवेदना प्रकट करता हूं। यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है।”
बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
You may also like
-
केरल में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन का कहर, 6 की मौत, CM ने हर घंटे निगरानी के दिए आदेश
-
उत्तराखंड में बारिश से ‘अन्नदाताओं’ को भारी नुकसान, 41 हेक्टेयर फसल बर्बाद, रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
-
देहरादून: महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर पति ने दी जानकारी, फिर फोन ऑफ कर फरार
-
हरिद्वार श्रद्धा भक्ति आश्रम हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, STF ने बागपत से दबोचा 50 हजार का इनामी
-
गले में अजगर डालकर सड़कों पर घूमा युवक, पोस्टमार्टम हाउस में घुसा तो मची अफरा-तफरी, जांच में जुटा वन विभाग