उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। बृहस्पतिवार को आयोग ने इसकी सूचना जारी कर दी। आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। इसके प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके थे। इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आए आदेश के क्रम में आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 16 से 19 नवंबर के बीच हरिद्वार व हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की नई तिथि की जानकारी जल्द ही वेबसाइट व समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएगी।
You may also like
-
केदारघाटी में सियासत गरमाई, दुग्गल बिट्टा निरीक्षण भवन पर बांधा रक्षा सूत्र, लीज पर देने का जोरदार विरोध
-
सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए खुशखबरी, 10वीं-12वीं के बच्चों को टैबलेट खरीदने के लिए सरकार देगी पैसा
-
ज्योलीकोट में 3 लोगों की जान लेने वाले पानी के सभी 9 सैंपल फेल, 24 नमूनों की जांच कर रही थर्ड पार्टी
-
मसूरी के गरीब परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, दो साल से बिस्तर पर पत्नी, अब पति के दिल में भी छेद
-
स्वतंत्रता सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट केस में बड़ा खुलासा, स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंची 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों की लिस्ट