उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं तथा अन्य आपातकालीन स्थिति में अब जरूरतमंदों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। उत्तराखंड में शीघ्र ही हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (हेम्स) शुरू होने जा रही है। यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर गुरुवार को वीडियो व वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने बताया कि देश की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (हेम्स) उत्तराखंड से शुरू की जाएगी।
एम्स ऋषिकेश में तैनात रहेगा हेलीकॉप्टर
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इसके लिए एक हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश तैनात किया जाएगा, अगर 150 किलोमीटर की परिधि में अगर कोई दुर्घटना होती है तो उस व्यक्ति को तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश अथवा किसी अन्य चिकित्सालय में पहुंचाया जाएगा।
जल्द से जल्द संचालित होगी हेली मेडिकल सर्विस
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने यह भी जानकारी दी कि इस सेवा को नागरिक उड्डयन मंत्रालय संचालित करेगा। इस हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की वर्तमान में असेंबलिंग की जा रही है, जिसके प्रमाणांकन की कार्रवाई भी जारी है। शीघ्र ही यह सेवा उत्तराखंड को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब यह उनकी व्यक्तिगत चिंता है इस हेली मेडिकल सर्विस को जल्द से जल्द संचालित किया जाए।
उत्तराखंड बनेगा पहला राज्य
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उसके बाद हेलीकाप्टर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। बता दें कि एम्स ऋषिकेश में पहले से ही दो हेलीपैड तैयार हैं। उत्तराखंड एक विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। यहां दूर दराज के पर्वतीय क्षेत्रों से दुर्घटना के घायलों तथा गंभीर रूप से बीमार मरीजों को चिकित्सालय पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा मिलने से यह चुनौती काफी हद तक आसान हो जाएगी।
You may also like
-
उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
-
उत्तराखंड में मैत्री सेतु: भारत-नेपाल पीएम करेंगे छारछुम पुल का लोकार्पण
-
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का बड़ा हैट्रिक प्लान, 60 पार के लक्ष्य के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये 3 स्तंभ
-
हैदराबाद में 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
-
Gold Rate Today: सोने में जारी रहेगी गिरावट? 1 साल के लो से गोल्ड 1,24,520 पर; जानें 22K-24K का लेटेस्ट रेट